फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Adhik Maas will start on 18 September during Chaturmas

आज से 147 दिन योगनिद्रा में रहेंगे भगवान विष्णु, चार माह तक नहीं होंगे कोई भी मांगलिक कार्य

Wed, 01 Jul 2020 04:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Jul 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Adhik Maas will start on 18 September during Chaturmas
भगवान विष्णु। (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

 चार महीनों के लिए लगने वाले चातुर्मास की शुरुआत बुधवार से हो रही है। भगवान श्रीहरि विष्णु 147 दिनों तक योगनिद्रा में रहेंगे, जिससे कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


चातुर्मास एक जुलाई देवशयनी एकादशी से प्रारंभ होकर 25 नवंबर देवोत्थान एकादशी तक रहेगा। इसी दौरान 18 सितंबर से 16 अक्तूबर तक अधिकमास लगेगा।

ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन के अनुसार एकादशी का व्रत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हर वर्ष 24 एकादशी होती हैं। अधिकमास या मलमास पड़ने से एकादशी की संख्या 26 होती है। देवशयनी एकादशी को पद्मनाभा भी कहते हैं।
विज्ञापन


मान्यता है कि इस एकादशी से भगवान श्रीहरि विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं। चार माह बाद तुला राशि में सूर्य के आने पर देवता उन्हें उठाते हैं। उस दिन को देवोत्थानी एकादशी कहा जाता है। यह काल ही चातुर्मास कहलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed