फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Action taken following the attempted abduction and murder of a teenager over a romantic affair.

Gorakhpur News: गैंगस्टर में वांछित गिरोह का सरगना समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Action taken following the attempted abduction and murder of a teenager over a romantic affair.
गोरखपुर। किशोर के अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र के बारातगरहा निवासी आशुतोष सिंह, शाहपुर क्षेत्र के मोहनापुर निवासी हर्ष जायसवाल और कैंट क्षेत्र के मोहद्दीपुर स्थित लेबर कॉलोनी निवासी अनिकेत भारती उर्फ गोलू शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, तीनों के खिलाफ हाल ही में गैंगस्टर एक्ट के तहत कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया था कि आशुतोष ने अपने साथियों के साथ संगठित गिरोह बनाकर मारपीट, धमकी, अपहरण और हत्या के प्रयास जैसी घटनाओं को अंजाम दिया। इसके बाद उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्यों पर बनकटवा ग्रीन सिटी निवासी शिवम चौरसिया के 17 वर्षीय भाई शिवांग चौरसिया का एक कोचिंग सेंटर से अपहरण करने का आरोप है। आरोप है कि उसे सगरना की प्रेमिका से प्रेम संबंधों के शक में अगवा कर गला दबाया गया, मारपीट की गई और बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया। इस मामले में विवेचना पूरी होने के बाद न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है।

गिरोह के सरगना पर आठ, साथियों पर भी दर्ज हैं कई मामले
गिरोह के सरगना आशुतोष सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ महराजगंज और गोरखपुर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, अपहरण, गैंगस्टर और पॉक्सो एक्ट समेत आठ मामले दर्ज हैं। सबसे पुराना मामला वर्ष 2022 में फरेंदा थाने में दर्ज हुआ था, जबकि वर्ष 2025 और 2026 में कैंट, कोतवाली और शाहपुर थानों में उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज किए गए। हर्ष जायसवाल के खिलाफ कोतवाली थाने में अपहरण एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। उसी मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। वहीं अनिकेत भारती उर्फ गोलू के खिलाफ कैंट और कोतवाली थाने में मारपीट, धमकी, अपहरण व गैंगस्टर एक्ट सहित चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed