{"_id":"61ddbdba5c8ddd42e31547da","slug":"action-on-constable-for-posting-video-in-support-of-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: समाजवादी पार्टी के समर्थन में वीडियो पोस्ट करने पर सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: समाजवादी पार्टी के समर्थन में वीडियो पोस्ट करने पर सिपाही लाइन हाजिर
Tue, 11 Jan 2022 10:56 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपीगंज थाने में तैनात सिपाही के मोबाइल फोन से सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव का राजनीतिक वीडियो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। शिकायत आते ही एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। आदेश थाने पर पहुंचने के बाद मंगलवार दोपहर आरोपी सिपाही ने पुलिस लाइंस में आमद करा लिया।
जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर के निवासी कृष्ण कुमार यादव पीपीगंज थाने पर तैनात हैं। आरोप है कि छह जनवरी को अपने फेसबुक आईडी से अखिलेश यादव का वीडियो शेयर कर दिया था जिस पर तमाम लोगों ने टिप्पणी भी की थी।
इसकी शिकायत किसी सहकर्मी ने विभाग में कर दी जिसके बाद एसएसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि, सिपाही का कहना है कि घटना वाले दिन रात में छोटा बच्चा मोबाइल चला रहा था और किसी ग्रुप में पोस्ट आने पर उसने भेज दिया था। जानबूझकर ऐसा नहीं किया है।