{"_id":"64af16ceb1e1c9c58700a28d","slug":"accusing-the-police-made-a-video-and-then-the-young-man-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1003-238618-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस पर आरोप लगा कर वीडियो बनाया और फिर नदी में कूद गया युवक, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस पर आरोप लगा कर वीडियो बनाया और फिर नदी में कूद गया युवक, जानिए क्या है पूरा मामला
Thu, 13 Jul 2023 03:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 03:31 PM IST
सार
जिगर साहनी गीडा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर फोरलेन के राप्ती नदी के पुल पर पहुंचा और किनारे अपनी बाइक खड़ी कर एक वीडियो बनाया। वीडियो को अपने बुआ के घर भेज कर आरोप लगाया कि भाई के हत्यारोपितों पर झंगहा पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर बचा रही है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर जिले में गीडा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित राप्ती नदी के पुल से बुधवार की रात एक युवक नदी में कूद गया। कूदने से पहले एक वीडियो बनाकर रिश्तेदार को भेजा है, जिसमें झंगहा पुलिस पर भाई के हत्यारोपितों को बचाने का आरोप लगा है। सूचना के बाद मौके पर पांच थानों की पुलिस जरनेटर की रोशनी में देर रात तक युवक की तलाश में जुटी रही।
झंगहा थाना क्षेत्र के बोहाबार निवासी भगवान दास साहनी का 22 वर्षीय पुत्र जिगर साहनी बुधवार की शाम को अचानक गीडा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर फोरलेन के राप्ती नदी के पुल पर पहुंचा और किनारे अपनी बाइक खड़ी कर एक वीडियो बनाया।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: कुलपति का पुतला फूंक रहे ABVP कार्यकर्ताओं व नियंता में हाथापाई, लगी चोट
विज्ञापन
वीडियो को अपने बुआ के घर भेज कर आरोप लगाया कि भाई के हत्यारोपितों पर झंगहा पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर बचा रही है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वीडियो मिलने के बाद बुआ के घर के लोगों ने पिता भगवान दास के पास फोन किया और घटना की सूचना दी।
परिजन पुल पर पहुंचे तो बाइक और चप्पल मौजूद था, लेकिन जिगर का पता नहीं चला। परिजन घटना की जानकारी पुलिस को दिए। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी के नेतृत्व में मौके पर गीडा, रामगढ़ताल, खोराबार और बेलीपार थाने की फोर्स मौजूद है। साथ ही जनरेटर की रोशनी में युवक की तलाश चल रही है। नदी में कूदने वाले जिगर साहनी के छोटे भाई किशन साहनी की लाश 22 मई 23 को चौरी चौरा के पास रेलवे ट्रैक पर मिली थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन