{"_id":"64e639ecb6b15ac82d0b017b","slug":"accused-raped-teenager-on-pretext-of-getting-food-and-drink-2023-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इनामी बदमाश के बेटे ने लूटी अस्मत: गोरखपुर में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म; पहले से हैं पांच केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनामी बदमाश के बेटे ने लूटी अस्मत: गोरखपुर में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म; पहले से हैं पांच केस दर्ज
Wed, 23 Aug 2023 10:26 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:26 PM IST
सार
गोरखपुर में एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां खाने-पीने का सामान दिलाने के बहाने इनामी बदमाश के बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजघाट इलाके के अमरूतानी में यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अब एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खबर है कि आरोपी ने खाने-पीने का सामान दिलाने के बहाने सोमवार को 13 साल की किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। मंगलवार को किशोरी के घरवालों को जानकारी हुई तो पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी अविनाश कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटकर घर आया था। उसके खिलाफ लूट, हत्या की कोशिश सहित पांच केस पहले से दर्ज हैं। उसके पिता संपत पर भी 25 हजार रुपये का इनाम है और वह तीन साल से फरार है। आरोपी अमरूतानी का ही रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक, अमरूतानी के पास की ही रहने वाली 13 साल की किशोरी सोमवार को किसी काम से घर से निकली थी।
विज्ञापन
आरोपी अविनाश ने उसे खाने-पीने का सामान दिलाने का लालच दिया। फिर साथ लेकर चला गया। अमरूतानी में ले जाकर अर्द्धनिर्मित मकान में बंधक बना लिया। पूरी रात उसे बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। मंगलवार की सुबह होश में आई किशोरी किसी तरह से घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई। बेटी की आपबीती सुनने के बाद मां के होश उड़ गए।
विज्ञापन
मां, तत्काल बेटी को लेकर राजघाट थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पर बंधक बनाकर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज किया और मंगलवार की शाम में उसे दबोच लिया। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। उधर, किशोरी को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।