फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of withdrawing money from Aadhaar card with the help of clone arrested

Gorakhpur News: क्लोन की मदद से आधार कार्ड से रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार, तरीका जानकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 24 Dec 2022 11:04 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो बेलघाट (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो बेलघाट (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 24 Dec 2022 11:04 AM IST
सार

आरोपी ने बताया कि वह भूलेख साइट से क्रेता व विक्रेता के बैनामा के अभिलेख से अंगूठे के निशान को क्रोप करके मुहर बनाने वाली मशीन व अन्य उपकरणों से क्लोनिंग करके हूबहू फिंगर प्रिंट मुहर तैयार करता था।

विज्ञापन
Accused of withdrawing money from Aadhaar card with the help of clone arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

भू-अभिलेख से अंगूठा के निशान का क्लोन तैयार कर व आधार नंबर हासिल कर खाते से रुपये उड़ाने के आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लैपटॉप, मॉनीटर, डिवाइस समेत अन्य उपकरण बरामद किया गया। पुलिस ने उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान संतकबीरनगर के धनघटना निवासी सूरज के रूप में हुई। वह अपने ननिहाल कुरी बाजार में रहता है। बेलघाट थानेदार चंद्रभान सिंह के मुताबिक, तलाशी में उसके जैकेट से बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट डिवाइस व फिंगर प्रिंट क्लोन बरामद हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली। कमरे में चालू हालत में रखा लैपटॉप, जो बायोमेट्रिक फिंगर प्रिंट डिवाइस से कनेक्ट था, अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस आसपास पड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को उसने बताया कि वह भूलेख साइट से क्रेता व विक्रेता के बैनामा के अभिलेख से अंगूठे के निशान को क्रोप करके मुहर बनाने वाली मशीन व अन्य उपकरणों से क्लोनिंग करके हूबहू फिंगर प्रिंट मुहर तैयार करता था।


इसके बाद बैनामा के अभिलेख से उनका आधार नंबर प्राप्त कर एप के माध्यम से उनके खाते से अपने एप वॉलेट पर रुपये मंगा लेता है। फिर उसे अपने खाते में स्थानांतरित कर देता है। अबतक उसने तकरीबन दो लाख रुपये लोगों के खाते से निकाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed