{"_id":"6a272fec8aacbbc83e02967d","slug":"accused-of-taking-rs-40000-for-shifting-an-electricity-pole-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1347737-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चौरीचौरा के एसडीओ पर रिश्वत का आरोप, एमएलसी की शिकायत पर जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चौरीचौरा के एसडीओ पर रिश्वत का आरोप, एमएलसी की शिकायत पर जांच शुरू
Tue, 09 Jun 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। विद्युत उपखंड चौरीचौरा के एसडीओ बुद्धिराम शाह पर ग्रामीणों ने 40 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि भैसहां गांव में बिजली पोल शिफ्ट कराने के नाम पर एसडीओ ने ग्रामीणों से धनराशि ली और बाद में एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल ने दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच शुरू करा दी है।
भैसहां गाव के ग्रामीणों ने एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को मामले की जानकारी दी। एमएलसी ने लिखित शिकायत विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल ने अधीक्षण अभियंता केके राठौर को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। अधीक्षण अभियंता ने आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में विद्युत परीक्षण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता इंदराज यादव तथा सहायक लेखाकार अभिनव चौबे को शामिल किया गया है।
वहीं, एसडीओ बुद्धिराम शाह ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि उन्होंने किसी से कोई रिश्वत नहीं ली है। विभागीय जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।