फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of snatching one lakh rupees and chain

Gorakhpur News: एक लाख रुपये और चेन छीनने का आरोप

Tue, 02 May 2023 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 02 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Accused of snatching one lakh rupees and chain
सहनजवां। थाना क्षेत्र के सीहापार निवासी रमेश चौरसिया ने गांव के एक व्यक्ति पर एक लाख रुपये और साेने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। मंगलवार रात पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

रमेश ने तहरीर में लिखा है कि वह गांव में सीमेंट, बालू, गिट्टी की दुकान चलाते हैं। मंगलवार दोपहर तीन बजे झोले में रुपये रखकर भीटी रावत स्थित बैंक में जमा कराने जा रहे थे। सीहापार ओवरब्रिज पर पहुंचे थे तभी गांव का एक व्यक्ति कार लेकर पहुंचा।
विज्ञापन

उसने उनकी बाइक के सामने कार रोक दी और उतरकर झोले में रुपये छीनने लगा। हाथापाई करके नकदी और गले से सोने की चेन लेकर भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद है। प्रकरण की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed