फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of recovering amount by admitted Corona patient in shiaway hospital and Paramount hospital gorakhpur

कोरोना मरीज को भर्ती कर इलाज के नाम पर इन अस्पतालों ने वसूले बड़ी रकम, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Fri, 17 Jul 2020 08:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Jul 2020 08:51 AM IST
सार

  • उल्टी, पेट दर्द की शिकायत पर बुजुर्ग को तारामंडल के दो निजी अस्पतालों में ले गए परिजन
  • एक निजी अस्पताल ने बिना अनुमति के ही खुद ही कर दी रैपिड किट से जांच
  • पुलिस के आने पर सुलझा मामला, बुजुर्ग बीआरडी के कोविड वार्ड में भर्ती

विज्ञापन
Accused of recovering amount by admitted Corona patient in shiaway hospital and Paramount hospital gorakhpur
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के तारामंडल स्थित दो निजी अस्पतालों ने पेट दर्द और उल्टी से परेशान बुजुर्ग के इलाज के लिए सात दिन में बड़ी रकम वसूल ली, जब पता चला कि बुजुर्ग को कोरोना हैं, तो अस्पताल से बाहर कर दिया। यह आरोप लगाते हुए परिजनों ने गुरुवार को मामले की शिकायत डॉयल 112 पर की।

विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने के बाद मामला किसी तरह सुलझा और मरीज को इलाज के लिए बीआरडी में भर्ती कराया गया। इस मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को वे लिखित शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हांसूपुर के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। एक हफ्ते पहले तारामंडल के शिवाय हॉस्पिटल में इलाज के लिए परिजन लेकर गए। इस बीच बगैर आईडी जनरेट किए और जांच की अनुमति बिना ही हॉस्पिटल ने मरीज की रैपिड किट से कोरोना जांच कराई। यह जांच भी एक प्राइवेट पैथोलॉजी ने की। जांच रिपोर्ट निगेटिव आई तो अस्पताल संचालक ने मरीज को आईसीयू में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कोरोना प्रोटोकॉल का बिल्कुल पालन नहीं किया गया। सभी मरीजों के साथ बुजुर्ग को आईसीयू में ही रखा गया। हॉस्पिटल के चिकित्सक पांच दिनों तक मरीज का इलाज करते रहे, लेकिन मरीज की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस बीच इलाज के नाम पर अस्पताल ने ऑनकॉल डॉक्टर को बुलाया। 

ऑनकॉल कर दूसरे अस्पताल में कराया भर्ती

आरोप है कि मरीज की हालत नहीं सुधरी तो शिवाय हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने तारामंडल के पैरामाउंट हॉस्पिटल के एक डॉक्टर को ऑनकॉल  बुलाया। इसके बाद डॉक्टर ने उसे अपने अस्पताल में शिफ्ट करा दिया। पैरामाउंट में दो दिन तक मरीज भर्ती रहा। मरीज के इलाज के नाम पर बिल बनाएं बगैर ही रकम की मांग की गई।  
 
संक्रमित होने का पता चला तो डॉक्टरों ने कहा ले जाइए
इस बीच पैरामाउंट हॉस्पिटल ने कोरोना के लक्षण देखने पर निजी लैब में जांच के लिए नमूना भेजा। गुरुवार को मरीज की रिपोर्ट  पॉजिटिव आई। इसके बाद से डॉक्टरों के हाथ पांव फूल गए। डॉक्टरों ने परिजनों से मरीज को ले जाने को कहा। इस पर परिजन नाराज हो गए। परिजनों का आरोप है कि अगर मरीज में कोरोना के लक्षण थे, तो इन्हें सामान्य मरीजों की तरह क्यों भर्ती किया गया। इनका वार्ड अलग होना चाहिए था।
 
बिना लिखित सलाह के करा दी जांच
इस मामले में लगातार लापरवाही का सिलसिला जारी रहा। बताया जाता है कि प्राइवेट पैथोलॉजी को बुजुर्ग की जांच के लिए कोई लिखित परामर्श (प्रिसक्रिप्शन) ही अस्पताल के डॉक्टर ने नहीं दिया था। जबकि, परिजनों का आरोप है कि से इसके लिए उनसे 4500 रुपये लिए गए। बिना परामर्श के सैंपल पैथोलॉजी को भेजा गया।

जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पैथोलॉजी ने प्रिसक्रिप्शन के बगैर रिपोर्ट देने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी पैथोलॉजी के कर्मचारियों ने डॉक्टर और मरीज के परिजनों को दी है। इस पर परिजनों ने जब डॉक्टर से संपर्क किया उन्होंने प्रिसक्रिप्शन देने से इन्कार कर दिया।

अस्पताल से बाहर कर दिया मरीज

आरोप है कि कोरोना के संक्रमण का पता चलते ही डॉक्टर ने मरीज को अस्पताल से बाहर करने का फैसला किया। उन्होंने परिजनों को मरीज को दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। तब परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे, जिसके बाद मरीज को बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा गया। जहां पर मरीज को कोविड वार्ड में भर्ती कराते हुए इलाज शुरू करा दिया गया है। बुजुर्ग के बेटे ने बताया कि दोनों अस्पतालों ने लापरवाही की है। शुक्रवार को दोनों अस्पतालों के खिलाफ लिखित शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की जाएगी।
 
शिवाय हॉस्पिटल के संचालक डीके राय ने बताया कि चार दिन पहले गंभीर हालत में मरीज को रेफर कर दिया गया था। अपनी सुरक्षा के लिए एंटी जन किट से बुजुर्ग की जांच की गई थी। जांच में उस वक्त रिपोर्ट निगेटिव आई थी। गुरुवार को पता चला कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पैरामाउंट हॉस्पिटल के संचालक राकेश सिंह ने बताया कि मरीज का इलाज किया जा रहा था। इस बीच कोरोना के लक्षण दिखने पर जांच कराई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। मरीज के परिजनों ने कुछ रुपये भी नहीं दिए। खुद ही हो-हल्ला करने लगे।
 
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मामला गंभीर है। इस मामले में लिखित शिकायत मिलने पर दोनों अस्पतालों की जांच कराई जाएगी। दोनों पैथोलॉजी की भूमिका की भी जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed