{"_id":"64989842d044bbddf70b31d4","slug":"accused-of-raping-woman-pressurizing-daughter-to-marry-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-219708-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला से दुष्कर्म, बेटी से निकाह का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला से दुष्कर्म, बेटी से निकाह का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म, बेटी से निकाह का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार
फोटो-
राजघाट में इलाके में किराए के मकान में रहती है महिला, मुरादाबाद के आरोपी को जेल भेजा
- डेढ़ साल से महिला पति और प्रेमी दोनों के साथ एक ही घर में रहती थी, अब बेटी पर नजर डाला तो दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राजघाट इलाके में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म और बेटी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। दरअसल, आरोपी पिछले डेढ़ साल से महिला के साथ ही रह रहा था, लेकिन अब वह उसकी 17 साल की बेटी पर गलत नजर रखने लगा था। निकाह करने का दबाव बनाया और विरोध करने पर छेड़खानी भी की। आरोप है कि उसने मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान मुरादाबाद के मुंडापांडेय थाना क्षेत्र के अजमतपुर निवासी मोहम्मद शाहरुख खान के रूप में हुई। वर्तमान में वह हरैया, गीडा में किराए के कमरे में रहता है। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख गोरखपुर में किराए के कमरे में रहकर फेरी पर कपड़ा बेचने का काम करता है। इस दौरान रहमतनगर में रहने वाली एक महिला से उसके संबंध हो गए। बाद में दोनों साथ हो गए तो इसकी जानकारी महिला के पति को भी हो गई। लेकिन, उसने कोई आपत्ति नहीं की। पति कूड़ाघाट में अंडे की दुकान लगाता है। इस बीच अब आरोपी शाहरुख महिला की बेटी से निकाह करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी की। आरोप है कि शनिवार की शाम महिला दवा लेने गई थी। इस दौरान बेटी को अकेला पाकर आरोपी शाहरुख ने कमरा बंद कर लिया और छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर ऊपर रहने वाले किराएदार आ गए तो आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शनिवार की रात में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।