{"_id":"65269661f25e911046079b37","slug":"accused-of-mobile-phone-robbery-arrested-in-gorakhpur-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में मोबाइल फोन लूट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में मोबाइल फोन लूट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Wed, 11 Oct 2023 06:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 Oct 2023 06:04 PM IST
सार
गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लूट का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। आरोपी की बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चिलुआताल के वार्ड नंबर दस श्यामनगर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में कैंटीन संचालक का मोबाइल लूटने के आरोपी बाइक सवार को पुलिस ने मंगलवार की रात में गिरफ्तार कर लिया। जबकि, दूसरा आरोपी बाइक से कूदकर फरार हो गया। गुलरिहा पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से लूट का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। आरोपी की बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान चिलुआताल के वार्ड नंबर दस श्यामनगर निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। जबकि, फरार आरोपी महेसरा का शिवा कन्नौजिया है। जानकारी के मुताबिक, इलाके के लंगड़ी गुलरिहा निवासी नीतीश कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट पर कैंटीन संचालक है।
शुक्रवार की शाम कैंटीन बंद करके घर जाने के लिए भटहट कस्बे में सवारी गाड़ी पकड़ने के लिए पैदल जा रहा था कि जावेद कटरा के सामने फोन पर बात करते समय बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। गुलरिहा पुलिस पीड़ित के लिखित तहरीर पर केस दर्ज कर बाइक सवार बदमाशों की तलाश कर रही थी। मंगलवार की रात पुलिस ने बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।