{"_id":"6476f273953a4eb0c908e6a6","slug":"accused-of-killing-parents-arrested-for-refusing-to-drink-alcohol-in-gorakhpur-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को कई दिनों से थी तलाश: शराब पीने से मना करने पर कर दिया था माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को कई दिनों से थी तलाश: शराब पीने से मना करने पर कर दिया था माता-पिता की हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार
Wed, 31 May 2023 12:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 31 May 2023 12:41 PM IST
सार
आरोपी बेटा महेश शराब के नशे में घर आया। इस बात पर उसकी पत्नी से नोकझोंक हुई। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे माता-पिता पर लाठी से हमला करने लगा। उसने मां परमा देवी के सिर पर भी लाठी से हमला कर दिया। हमले में परमा देवी की मौत हो गई थी। बाद में पिता ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
खजनी इलाके में मां-बाप की हत्या का आरोपी बेटा में महेश।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में खजनी थाना क्षेत्र के बड़डार गांव में माता-पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे महेश को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बड़डार गांव में रामकवल पत्नी परमा देवी के साथ गांव पर रहते थे। सभी बेटे बाहर रहते हैं। आरोपी बेटा महेश घटना के कुछ दिन पहले ही गांव आया था। एक मई की रात में वह शराब के नशे में घर आया। हाथ में एक बोतल भी थी। इस बात पर उसकी पत्नी से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: दिल दहला देने वाली कहानी: 12 साल की बच्ची बनी मां, इंस्टाग्राम पर दोस्त बनकर आया दरिंदा, तबाह कर दी जिंदगी
विज्ञापन
इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे पिता ने शराब पीने से मना किया तो वह गुस्से में आ गया और पिता पर लाठी से हमला करने लगा। शोर सुनकर उसकी मां परमा देवी आ गई और बीचबचाव करने लगी।
आरोपी महेश ने उनके सिर पर भी लाठी से हमला कर दिया। हमले में परमा देवी की मौत हो गई थी। बाद में पिता ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को बड़डार तिराहा के पास से पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन