{"_id":"62301fb45ddcec5d071ce92b","slug":"accused-of-harassing-one-who-got-married-by-converting","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने वाले पर प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने वाले पर प्रताड़ित करने का आरोप, पुलिस कर रही जांच
Tue, 15 Mar 2022 10:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:40 AM IST
सार
युवती को फेसबुक के जरिए युवक से प्यार हो गया। इसे बाद आधार कार्ड में नाम बदलकर दोनों ने शादी कर ली है और गुलरिहा में रहने लगे। इसे बाद युवक युवती को अहमदाबाद ले जाने की जिद्द करने लगा, विरोध करने पर उसे मार पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धर्म परिवर्तन कराकर युवती से शादी करने वाले युवक पर प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि युवती को मारपीट कर घर से निकाल दिया। युवती ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवती ने दी गई तहरीर में लिखा है कि फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती अहमदाबाद के युवक से हो गई थी। उसने आधार कार्ड पर नाम बदलवा कर शादी कर ली। फिर गुलरिहा इलाके के एक मकान में साथ रहने लगे थे।
विज्ञापन
अब वह अहमदाबाद लेकर जाने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर उसने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। गुलरिहा थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन