{"_id":"6a25de3b902dd0a9a6069a1e","slug":"accused-of-firing-arrested-illegal-pistol-recovered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1346150-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
Mon, 08 Jun 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
जगतबेला। चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत मजनू चौकी के डोहरिया बाजार में शनिवार को नमाज पढ़कर घर लौट रहे एक युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दोपहर करीब दो बजे की बताई जा रही है।
पीड़ित अजीज अहमद के अनुसार, बाइक सवार युवकों से कहासुनी के बाद उन पर तमंचे से गोली चलाई गई। गोली उनके कान के पास से गुजरते हुए दीवार में जा धंसी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सूरज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल मुकीत उर्फ दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद हुआ। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने व्यक्तिगत शंका के चलते वारदात को अंजाम देने की बात कही। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।