फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused of conducting recruitment examination of junior engineer

DDU: अवर अभियंता की भर्ती परीक्षा समय से पहले कराने का आरोप, अभ्यर्थी बोले- ये मनमानी है

Mon, 01 Aug 2022 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Aug 2022 10:37 AM IST
सार

परीक्षाफल के संदर्भ में यदि किसी अभ्यर्थी को आपत्ति हो तो वह तीन दिनों के अंदर यानी तीन अगस्त तक अपनी आपत्ति विश्वविद्यालय की ईमेल आईडी पर दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार न किए जाने का निर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया है।

विज्ञापन
Accused of conducting recruitment examination of junior engineer
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में रविवार को अवर अभियंता की भर्ती परीक्षा निर्धारित समय से पहले करा ली गई। आरोप है कि परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से होनी थी, लेकिन सुबह 10:00 बजे से ही शुरू करा दी गई।

विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय में रविवार को असिस्टेंट प्रोफेसर, सहायक अभियंता, अवर अभियंता और प्रोग्रामर पद के लिए भर्ती परीक्षा कराई गई। अवर अभियंता की परीक्षा देने कानपुर से आए राकेश ने बताया कि प्रवेशपत्र पर परीक्षा का समय 12:30 बजे दिया गया था, लेकिन ढाई घंटे पहले ही परीक्षा शुरू करा दी गई। अभ्यर्थी आकाश का आरोप है कि समय में बदलाव करके विश्वविद्यालय प्रशासन ने दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों को निराश किया है। कई अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई है।  
विज्ञापन


सहायक आचार्य और गैर शैक्षणिक पदों का परिणाम घोषित
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में सात विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर तथा अभियंता (सिविल, इलेक्ट्रिकल), अवर अभियंता (सिविल, इलेक्ट्रिकल), प्रोग्रामर पद के लिए आयोजित परीक्षा हुई। देर शाम परीक्षा का परिणाम में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिका भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सहायक आचार्य के लिए दो पालियों में हुई परीक्षा

सहायक आचार्य के लिए आयोजित परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 11 बजे तक और 12:30 से 1:30 बजे तक हुई। गैर शैक्षणिक पदों के लिए परीक्षा का आयोजन भी दो पालियों में हुआ। कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा वीडियोग्राफी कराई गई है और क्लीपिंग सुरक्षित कर ली गई है। लिखित परीक्षा के दौरान कुछ टाइपिंग की गलतियां बायोटेक्नोलाजी के एक और अर्थशास्त्र के दो प्रश्नों में सामने आईं, जिसके लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को समान अंक दिए गए हैं।

एक पद पर साक्षात्कार के लिए बुलाए जाएंगे 10 अभ्यर्थी
सहायक आचार्य पद पर चयन के लिए एपीआई स्कोर 100 अंक, लिखित परीक्षा के 40 अंक में से कुल मिलाकर सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों में से प्रत्येक पद के सापेक्ष 10 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जल्द प्रदर्शित की जाएगी।

तीन अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर
परीक्षाफल के संदर्भ में यदि किसी अभ्यर्थी को आपत्ति हो तो वह तीन दिनों के अंदर यानी तीन अगस्त तक अपनी आपत्ति विश्वविद्यालय की ईमेल आईडी पर दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार न किए जाने का निर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed