{"_id":"69484684c3a2f3a0540595a8","slug":"accused-of-attacking-the-panch-village-council-member-an-fir-has-been-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1172069-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पंच से हमला से करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पंच से हमला से करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
गोला। थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी बिंदु देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके बेटे के साथ अन्य युवकों ने मारपीट की और जानमाल की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने मारपीट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को उनका बेटा सुमित जानीपुर क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में पढ़ने गया था। लगभग तीन बजे स्कूल से संबंधित बात को लेकर झझवापार निवासी धर्मवीर यादव और जयचंद यादव ने रास्ते में उसे घेर लिया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और नाक व मुंह पर पंच से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
इसके बाद वे जातिसूचक गालियां देते हुए जानमाल की धमकी देकर चले गए। थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद