फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   accused of assault filed a case of kidnapping and molestation

Gorakhpur News: मारपीट की आरोपी ने दर्ज कराया अपहरण व छेड़खानी का केस, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 29 Nov 2023 01:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Nov 2023 01:49 PM IST
सार

सुबह पीड़िता की छोटी बेटी किसी कार्य से घर से बाहर गई थी तो आरोपी महिला और दोनों शोहदे उसे पकड़ने लगे जिस पर वह चक्कर खाकर गिर पड़ी। यह भी आरोप है कि घर में अकेली मौजूद मझली बेटी को पकड़ने के लिए आरोपी घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर उसे जबरन उठा ले गए।

विज्ञापन
accused of assault filed a case of kidnapping and molestation
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके की एक महिला ने पड़ोसियों पर आरोप लगाते हुए घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, लूट और बेटी का अपहरण करने का केस दर्ज कराया है। चार दिन पहले पड़ोसी की तहरीर पर पीड़िता और उसके पति के खिलाफ भी मारपीट का केस दर्ज हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महिला ने दी तहरीर में लिखा है कि पति-पत्नी मजदूरी करने के लिए घर से बाहर चले जाते हैं तो बगल की रहने वाली एक महिला पीड़िता की पुत्री को बहला फुसला कर शोहदों के पास बैठने के लिए कहती थी। बेटियों के मना करने पर उन्हें रुपये का लालच देती है। आए दिन शोहदे जबरदस्ती बेटियों के साथ अश्लील हरकतें करते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह पीड़िता की छोटी बेटी किसी कार्य से घर से बाहर गई थी तो आरोपी महिला और दोनों शोहदे उसे पकड़ने लगे जिस पर वह चक्कर खाकर गिर पड़ी। यह भी आरोप है कि घर में अकेली मौजूद मझली बेटी को पकड़ने के लिए आरोपी घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर उसे जबरन उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा बहन को बचाने के लिए दौड़ा तो महिला, दोनों शोहदे राम भजन व अमरनाथ बेटे को मारने पीटने लगे। घर में रखे एक लाख रुपये भी उठा ले गए और बाइक तोड़ दी। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed