फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accused arrested for assaulting Singhadiya model shop worker

गोरखपुर: सिंघड़िया मॉडल शॉप कर्मी से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, 11 जुलाई की रात हुई थी घटना

Tue, 27 Sep 2022 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Sep 2022 10:44 AM IST
सार

मॉडल शॉप के इसी विवाद में अगस्त में जमानत पर छूटे ज्वाला का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो आरोपी ज्वाला को छोड़कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने ज्वाला की तहरीर पर मॉडल शॉप के मैनेजर, कूड़ाघाट में दवा की दुकान चलाने वाले अंकित यादव समेत 4 से 5 लोगों पर अपहरण व धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
Accused arrested for assaulting Singhadiya model shop worker
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के सिंघड़िया स्थित मॉडल शॉप कर्मचारियों से मारपीट व तोड़फोड़ करने के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। बीते 11 जुलाई की रात हुई घटना के मुख्य आरोपी के रूप में इसकी पहचान की गई थी। तभी से पुलिस तलाश में जुटी थी। 
विज्ञापन

 
 अभिषेक सिंह मुख्य रूप से सिंघड़िया के प्राकृति नगर कॉलोनी का निवासी है। प्रभारी निरीक्षक कैंट शशि भूषण राय ने बताया कि सिंघड़िया मॉडल शॉप के सेल्स मैनेजर शक्ति धर सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि रात 10:20 बजे जब वह दुकान बंद कर जा रहे थे, तभी कुछ लोग आकर शराब मांगने लगे। न देने पर युवकों ने 20 से 25 लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बच्चा चोरी के संदेह में कार सवार दंपती समेत तीन को पीटा, पुलिस ने बचाया, पहले हुई ये घटनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन लोगों ने शक्तिधर व अन्य कर्मचारियों की पिटाई कर तोड़फोड़ की। पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान में जुट गई थी। 14 जुलाई को एक आरोपी सिंघड़िया निवासी ज्वाला निषाद को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को भी गिरफ्तार किया गया।

जमानत पर छूटे ज्वाला का हुआ था अपहरण  
मॉडल शॉप के इसी विवाद में अगस्त में जमानत पर छूटे ज्वाला का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो आरोपी ज्वाला को छोड़कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने ज्वाला की तहरीर पर मॉडल शॉप के मैनेजर, कूड़ाघाट में दवा की दुकान चलाने वाले अंकित यादव समेत 4 से 5 लोगों पर अपहरण व धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस अपहरण की घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed