फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accidents can be avoided by following traffic rules: ADG

यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बच सकते : एडीजी

Sat, 30 Mar 2024 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Accidents can be avoided by following traffic rules: ADG
गोरखपुर। यातायात जन चेतना दिवस 2024 का नौकायन पर शुक्रवार को एडीजी डॉ. केएस प्रताप, डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने शुभारंभ किया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम के जरिए यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। एडीजी डॉ. केएस प्रताप ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियम बनाए गए हैं, जिनका पालना सभी को करना चाहिए। उन्होंने बताया कि यातायात के नियमों का पालन करके हम काफी हद तक सड़क दुर्घटनाओं से बच सकते हैं, लेकिन यदि हम इन नियमों का पालन नहीं करते तो सड़क दुर्घटना होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रोड पर तीन तरह के सिग्नल होते हैं, जिन पर प्रत्येक वाहन चालक को ध्यान देना व उनकी जानकारी होना बहुत आवश्यक है। इनमें आदेशात्मक चिन्ह जो आदेश देते हैं, सचेतक सड़क चिन्ह जो चेतावनी देते हैं और सूचनात्मक सड़क चिन्ह जो सूचना प्रदान करते हैं। सभी चिन्ह अलग-अलग रंग व आकार के होते हैं। अधिकतर देखने में आता है कि सड़क दुर्घटना होने के मुख्य कारण सही लेन में गाड़ी ना चलाना, कई घंटों तक लगातार ड्राइविंग करना, नींद को इग्नोर करना, नशा करके गाड़ी चलाना व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना, सीट बेल्ट व हेल्मेट का प्रयोग न करना आदि है।
विज्ञापन

डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में पुलिस को सहयोग करें। जिससे यातायात से होने वाली दुर्घटनाओं को जागरूकता से रोका जा सकता है। कार्यक्रम में एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सीओ ट्रैफिक विजय आनंद शाही, सीओ खजनी ओंकार तिवारी सहित ट्रैफिक इंस्पेक्टर, ट्रैफिक उपनिरीक्षक सहित ट्रैफिक के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed