{"_id":"64ecf3879a9e6bc44f02195b","slug":"accidental-death-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-287152-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खड़े ट्रेलर मेंं कार घुसने से महिला की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खड़े ट्रेलर मेंं कार घुसने से महिला की मौत, चार घायल
Tue, 29 Aug 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
सहजनवां सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां (गोरखपुर)। दिल्ली से बिहार जा रहे परिवार की कार सोमवार की सुबह करीब तीन बजे सहजनवां के नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 पिपरा के पास खड़े ट्रेलर में घुस गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दरियापार निवासी राम किशोर सिंह दिल्ली में परिजनों के साथ रहते थे। गांव में किसी का निधन होने पर परिवार के साथ कार से बिहार जा रहे थे। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे सहजनवां थाना क्षेत्र के वार्ड नं-9 पिपरा पशु अस्पताल के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में उनकी कार घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल शकुंतला देवी (50) पत्नी रामेश्वर सिंह और मेघा (16) पुत्री राम किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां रास्ते में शकुंतला ने दम तोड़ दिया। जबकि, मेघा का इलाज चल रहा है। इसके अलावा घायल राम किशोर सिंह (50), राजकुमारी (49) पत्नी राम किशोर सिंह और पूजा कुमारी (18) पुत्री राम किशोर सिंह को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र ने बताया कि हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर से कार भीड़ गई थी, जिसमें एक महिला के मौत की सूचना है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।