फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Accident in Gorakhpur Uncontrolled van trampled four people died

गोरखपुर में हादसा: अनियंत्रित वैन ने चार लोगों को रौंदा, मौके पर ही सभी ने तोड़ा दम

Thu, 28 Apr 2022 05:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Apr 2022 05:29 PM IST
सार

मृत साइकिल सवार की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के खानिमपुर निवासी राजाराम पाल (50) के रूप में हुई है। वहीं, पैदल जा रहे लोगों की पहचान उरुवा बाजार के दुधरा निवासी सूर्यनाथ, सनी और हरिप्रकाश के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Accident in Gorakhpur Uncontrolled van trampled four people died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

गोरखपुर के गीडा इलाके के छपिया के पास गुरुवार तड़के सुबह तीन बजे अनियंत्रित वैन ने सड़क किनारे जा रहे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में चारों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सबकी पहचान कर घरवालों को सूचना दी। तीन मृतक उरुवा इलाके के एक ही गांव के निवासी है। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वैन को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अनियंत्रित वैन ने गीडा थाना क्षेत्र के छपिया स्थित टोरेंट से सटे मैरिज लान के पास में हाईवे पर पहले एक साइकिल सवार को ठोकर मार दी। साइकिल सवार को ठोकर मारने के बाद वैन ने पैदल जा रहे तीन यात्रियों को रौंद दिया। कुछ दूर आगे जाने के बाद वैन एक पुलिया से टकरा गई। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को नजदीक के अस्पताल में ले गई। जहां, डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

हादसे में हुई इनकी मौत

मृत साइकिल सवार की पहचान गीडा थाना क्षेत्र के खानिमपुर निवासी राजाराम पाल (50) के रूप में हुई है। वहीं, पैदल जा रहे लोगों की पहचान उरुवा बाजार के दुधरा निवासी सूर्यनाथ, सनी और हरिप्रकाश के रूप में हुई है। वैन के नंबर से पुलिस चालक व उसके मालिक का पता लगा रही है।

कमा कर लौट रहे थे पैदल जा रहे लोग

पैदल जा रहे मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। वे हैदराबाद से कमा कर लौटे थे। नौसड़ तक किसी गाड़ी से आए। फिर गांव जाने के लिए गाड़ी न मिलने से पैदल ही जा रहे थे। इस दौरान उन्हें वैन ने ठोकर मार दिया। एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed