फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Access to the fourth floor of the multi-level parking has become easier.

Gorakhpur News: मल्टीलेवल पार्किंग में चौथी मंजिल तक आना-जाना हुआ आसान

Fri, 05 Dec 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Access to the fourth floor of the multi-level parking has become easier.
गोरखपुर। गोलघर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में दो वर्षों से बंद पड़ी लिफ्ट दुरुस्त कर दी गई है। नगर निगम के हस्तक्षेप के बाद लिफ्ट के फिर से चालू होने से अब वाहन चालकों के लिए ऊपरी मंजिलों तक पहुंचना काफी आसान हो गया है। पहले लोगों को चौथी मंजिल तक सीढि़यों से चढ़ने की परेशानी झेलनी पड़ती थी। इससे कई वाहन मालिक ऊपरी तल पर पार्किंग से बचते थे और पार्किंग की क्षमता का पूरा उपयोग नहीं हो पाता था।
विज्ञापन

यह पार्किंग मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात दबाव कम करने की एक महत्वपूर्ण परियोजना है लेकिन जीडीए और नगर निगम के बीच रखरखाव को लेकर चल रहे विवाद के कारण सुविधाएं प्रभावित हो रही थीं। अब लिफ्ट की मरम्मत के साथ-साथ निगम ने कर्मचारियों की तैनाती भी सुनिश्चित की है, ताकि संचालन सुचारू रहे। उधर, नगर निगम ने पार्किंग परिसर को अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन

ऊपरी मंजिलों पर बनी दुकानों को शुरू कराने के लिए दुकानदारों से बातचीत की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दुकानों के खुलने से परिसर में रौनक बढ़ेगी। हालांकि, टायलेट की खराब स्थिति अभी भी एक बड़ी समस्या है, जिसे जल्द सुधारने की मांग उठ रही है। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने कहा कि लिफ्ट बहाल होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed