फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Absconding accused arrested after killing wife in Nepal

सिद्धार्थनगर: नेपाल में पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी गिरफ्तार, सात साल से हो रही थी तलाश

Wed, 12 Jan 2022 06:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 12 Jan 2022 06:39 PM IST
सार

नेपाल पुलिस ने कपिलवस्तु जिले के रंगपुर से पकड़ा, आरोपी व्यक्ति चिल्हिया क्षेत्र के धेंसा गांव का निवासी है।

विज्ञापन
Absconding accused arrested after killing wife in Nepal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में पत्नी की हत्या करके शव को आग के हवाले करके सात साल पूर्व फरार हुए आरोपी को नेपाल पुलिस की टीम ने बुधवार को कपिलवस्तु जिले के रंगपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेंसा गांव का निवासी है।

विज्ञापन


नेपाल पुलिस के मुताबिक, चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेंसा गांव निवासी मुलायम ने अपनी पत्नी किशलावती के मायके नेपाल के कपिलवस्तु जिले के श्रीनगर में 14 मार्च 2015 को गया था। रात को पति-पत्नी और किशलावती के पिता सुखराम खाना खाए।
विज्ञापन


सुखराम जानवरों की घारी पर सोने चले गए। घर में पति-पत्नी थे। 15 मार्च की सुबह पांच बजे पता चला कि उनकी का शव श्रीनगर गांव के दक्षिण पश्चिम झिनक के अरहर के खेत में पड़ा था। शव पूरी तरह छत-विक्षत था। उसके बाद उन्होंने दामाद मुलायम के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मौके से फरार था। उसकी तलाश की जा रही थी। अचानक बुधवार को आरोपी को भारत-नेपाल सीमा के यशोधरा गाऊ पालिका वार्ड नंबर छह पकडीहवा के रंगपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।


कपिलवस्तु जिले के डीएसपी धर्मराज भंडारी ने बताया कि आरोपी की काफी तलाश चल रही थी। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed