{"_id":"66e1309fd5a7570144021e0c","slug":"abhinav-tyagi-will-be-the-new-sp-city-of-gorakhpur-transferred-from-kushinagar-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादला: गोरखपुर के नए SP City होंगे अभिनव त्यागी, सात माह में मिली बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादला: गोरखपुर के नए SP City होंगे अभिनव त्यागी, सात माह में मिली बड़ी जिम्मेदारी
Wed, 11 Sep 2024 11:24 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:24 AM IST
विज्ञापन
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को कई जिलों के आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण कुमार विश्नोई संभल के एसपी बनाए गए। वहीं, कुशीनगर में तैनात रहे आईपीएस अभिनव त्यागी एसपी सिटी गोरखपुर का पदभार संभालेंगे। वर्ष 2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई को 22 अप्रैल 2022 को गोरखपुर में तैनाती मिली थी।
दो साल चार माह 18 दिन के कार्यकाल में उन्होंने जिले के अजीत शाही और विनोद उपाध्याय समेत कई बड़े माफिया पर कार्रवाई कर अपनी अलग छाप छोड़ी है। इसके लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। वहीं, 2019 बैच के आईपीएस अभिनव त्यागी को लोकसभा चुनाव से पहले जनवरी 2024 में एडिशनल एसपी कुशीनगर बनाकर भेजा गया था। सात माह में ही उन्हें गोरखपुर शहर की एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।