फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   aatmanirbhar bhaarat abhiyaan

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लोन पर 35 प्रतिशत तक अनुदान

Tue, 28 Jul 2020 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
aatmanirbhar bhaarat abhiyaan
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लोन पर 35 प्रतिशत तक अनुदान
विज्ञापन

गोरखपुर। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत लोन लेने वालों को 35 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से सरकार देश में दो लाख सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देकर नौ लाख लोगों को रोजगार देने का प्रयास कर रही है।

राजकीय उद्यान अधीक्षक बलजीत सिंह ने बताया कि इस योजना में वे इकाइयां पात्र होंगी जिनमें 10 से कम कर्मचारी कार्यरत होंगे तथा सालाना टर्नओवर पांच लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक है। साथ ही जो तीन वर्षों से न्यूनतम मुनाफा व पांच लाख के टर्नओवर से चल रहीं हैं। वहीं उद्योग लगाने के इच्छुक लोगों को प्रोजेक्ट कॉस्ट का 35 प्रतिशत (अधिकतम 10 लाख रुपये) तक की सहायता दी जाएगी। जिले में करीब 200 प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य प्रस्तावित है। इसमें निजी उद्यमी, एफपीओ, स्वयं सहायता समूहों एवं कोआपरेटिव को भी नियमानुसार अनुदान अनुमन्य होगा। अधिकारी जानकारी के लिए 9598127117 एवं 9919746844 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed