फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Aarogya Setu app alerts create in Basti

Corona in Basti: आरोग्य सेतु एप के अलर्ट से बस्ती जिले में मचा हड़कंप, अधिकारियों ने बताई ये वजह

Thu, 30 Apr 2020 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Apr 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Aarogya Setu app alerts create in Basti
Aarogya Setu - फोटो : amar ujala

बस्ती जिले के स्थानीय कस्बे के सोसाइटी रोड पर बृहस्पतिवार की रात से ही कई लोगों के मोबाइल में डाउनलोड आरोग्य सेतु एप वाइब्रेट कर कोरोना मरीज के आसपास होने को अलर्ट कर रहा है। जिसको लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसे किसी की गलत सूचना फीड करने की करतूत बता कर पल्ला झाड़ रहा है।

विज्ञापन


नगर पंचायत के गौर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ बाबा बागेश्वर नाथ नगर के पूर्व वार्ड सदस्य जितेंद्र सोनी उर्फ मोनू के मोबाइल में रात से ही कोरोना के मरीज एक किमी के दायरे में होने का अलार्म आरोग्य एप पर दे रहा है। सुबह जब उन्होंने आसपास पता किया तो लगभग दर्जन भर लोगों के मोबाइल में इसी प्रकार का वर्जन दिख रहा है।
विज्ञापन


इसे लेकर लोग दहशत में है, जिस क्षेत्र में यह एप अलर्ट कर रहा है वहां मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी सेंटर, प्राइवेट क्लीनिक ही संचालित होते हैं। ऐसे में लोगों की चिंता स्वाभाविक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

अलर्ट करने वाले लोगों में बृजेश सिंह राजू गुप्ता बुधराम यादव सहित कई लोग घबराहट में हैं। सूचना के बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार यादव ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देने की बात कही और लोगों को घर रहने की अपील की।

सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। आने वाले लोग रडार पर हैं ऐसे में इस तरह का एक्टिवेट करना किसी के गलत सूचना एप डाउनलोड करने के कारण हुआ है।

बताया कि आरोग्य सेतु एप पर जब गलत सूचना फीड की जाती है तो वह अलर्ट देने लगता है। डॉक्टर का मानना है कि किसी ने गलत तरह से इस एप का प्रयोग किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed