फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A youth who went to bathe in the river in Belghat area died due to drowning.

Gorakhpur News: नहाने गए युवक की डूबने से मौत, एक लापता

Mon, 26 Jun 2023 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
A youth who went to bathe in the river in Belghat area died due to drowning.

विज्ञापन
गोला और बेलघाट इलाके में हुई घटना, मौत के बाद घर में मची चीख पुकार
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बेलघाट इलाके में नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। जबकि, गोला में एक युवक नदी में लापता हो गया। वहीं, एक युवक को नदी से बाहर निकालर बचा लिया गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता युवक की तलाश में जुटी है।
बेलघाट प्रतिनिधि के मुताबिक, बसंतपुर निवासी 25 वर्षीय मनोज कुमार चौहान मन्नू पुत्र रामदीन चौहान रविवार को अपने गांव के धीरज, रामभवन, मोहित के साथ सुबह स्नान करने के लिए कम्हरिया घाट पर घाघरा नदी में गए थे। इसी दौरान मनोज कुमार चौहान का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला। मनोज कुमार चौहान अपने मां-बाप का अकेला पुत्र था, अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन

गोला प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र के बिसरा में सरयू नदी में नहाते समय रविवार की सुबह क्षेत्र के देवकली निवासी आदित्य मौर्या (20) पुत्र विनोद डूब गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। आदित्य गांव के मिथिलेश मौर्या (18) के साथ कड़ाही चढ़ाने के लिए एक सवारी लेकर सरयू नदी के बिसरा घाट पर गए थे। साथ में ही नहाने के लिए दोनों गए। इस दौरान दोनों ही डूबने लगे। मिथिलेश को तो बाहर निकाल लिया गया, लेकिन आदित्य गहरे पानी में लापता हो गया। गोताखोर की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed