{"_id":"6a13661f424a69bcd00a043a","slug":"a-young-woman-harassed-by-her-boyfriend-committed-suicide-an-fir-was-filed-based-on-her-fathers-complaint-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1331635-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, युवती ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, युवती ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र की एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवती के पिता का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर बेटी से जबरन संबंध बनाया। मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने का भी आरोप है।पिता का आरोप है कि बेटी ने आजिज आकर जहर खाकर जान दे दी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
घटना के बाद से खजनी क्षेत्र के सीहर गांव निवासी आरोपी देवा चौहान भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
पिता के मुताबिक, उनकी बेटी अपनी ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। करीब दो वर्ष पहले उसकी मुलाकात देवा चौहान से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। बालिग होने के बाद जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे दूरी बना ली और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
परिजनों का कहना है कि लगातार मानसिक तनाव और धोखे से परेशान होकर युवती ने नौ अप्रैल 2026 को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज के नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि दोनों के बीच बातचीत कराने और संबंध बनाए रखने में कटसहरा गांव निवासी मिथुन की भूमिका भी रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।
थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।