{"_id":"693b1dc0005d0e993807f48c","slug":"a-young-man-on-a-motorcycle-was-robbed-of-50000-rupees-police-say-the-case-is-suspicious-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1162184-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाइक सवार युवक से 50 हजार रुपये की लूट, पुलिस ने कहा मामला संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाइक सवार युवक से 50 हजार रुपये की लूट, पुलिस ने कहा मामला संदिग्ध
विज्ञापन
गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल हरपुर में बृहस्पतिवार को हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
भटहट/गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल हरपुर में बृहस्पतिवार को बाइक सवार युवक से 50 हजार रुपये लूट का मामला सामने आया। पुलिस ने घटना के संदर्भ में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और मामले को संदिग्ध बताया है।
ग्राम पंचायत जैनपुर निवासी सनोज निषाद मुर्गी दाना फार्म हाउस में काम करते हैं। बृहस्पतिवार को वह पल्सर बाइक से दो बोरी मुर्गी दाना लेकर नागाबारी, श्यामदेउरवां जा रहे थे। काम खत्म कर 50 हजार रुपये की बकाया रकम लेकर लौटते समय उनकी अपाचे बाइक सवार कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी। लगभग एक किलोमीटर दूर, जंगल हरपुर के दलदलहवा टोला के पास नहर के पास बदमाशों ने सनोज को घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने मारपीट की, जैकेट फाड़ दी, 50 हजार रुपये और बाइक की चाबी छीन ली। साथ ही मोबाइल भी तोड़ दिया। बदमाशों ने अपने चेहरे रुमाल से ढके हुए थे। इसके बाद सनोज अपनी बाइक को धक्का देकर चौराहे तक पहुंचे और वहां लोगों को आपबीती बताई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। थोड़ी देर बाद प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह और सीओ गोरखनाथ रवि सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे।
सीओ ने निर्देश दिए कि पीड़ित के आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामला फिलहाल संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और जल्द ही पूरी घटना का पता लगाया जाएगा।