फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A woman who was about to jump into the Rapti River from the Rakhat bridge was rescued by some young men.

Gorakhpur News: रकहट पुल से राप्ती नदी में छलांग लगाने जा रही महिला को युवकों ने बचाया

Wed, 24 Dec 2025 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
A woman who was about to jump into the Rapti River from the Rakhat bridge was rescued by some young men.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगहा। थाना क्षेत्र में राप्ती नदी पर बने रकहट पुल पर मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला पुल से नदी में छलांग लगाने की कोशिश करने लगी। मौके पर मौजूद युवकों की सतर्कता से समय रहते महिला को पकड़ लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला काफी देर से पुल पर संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी। उसकी गतिविधियों को देखकर कुछ युवकों को अनहोनी की आशंका हुई। जैसे ही महिला पुल की रेलिंग पर चढ़ने लगी तभी विक्की यादव, विक्रम विश्वकर्मा और प्रियांशु वर्मा ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। पुल से दूर सुरक्षित स्थान पर ले आए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी जुट गए। साथ ही देवरिया जनपद के एकौना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच में सामने आया कि महिला देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र के भेड़ी गांव की रहने वाली है। इसके बाद एकौना पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें मौके पर बुलाया। बताया जा रहा है कि महिला परिजनों से कहासुनी के बाद नाराज होकर घर से निकल गई थी। परिजनों के पहुंचने के बाद महिला को समझा-बुझाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। गगहा थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि रकहट पुल गोरखपुर-देवरिया की सीमा पर स्थित है। महिला देवरिया जनपद की रहने वाली है, इसलिए आगे की कार्रवाई के लिए मामले को देवरिया पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed