फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A woman s newborn baby stolen from chc purandarpur of Maharajganj

वो ले गई मेरी बिटिया: पड़ोस के बेड पर आकर वह सो गई, जरा देर मासूम को छोड़ा था अकेले, बिलखते हुए एक मां ने बयां किया दर्द

Sun, 22 May 2022 09:24 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज 
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज  Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 May 2022 09:24 PM IST
सार

पुरंदरपुर सीएचसी से एक महिला की नवजात बच्ची चोरी हो गई है। पीड़ित महिला ने बताया कि एक अनजान महिला सलवार सूट पहनी हुई थी जो रात साढे आठ बजे से ही अस्पताल में घूम रही थी। वार्ड संख्या दो में उसके बेड के बगल में आकर सोई थी। वह बाथरूम गई, इसी बीच अनजान महिला उसकी बच्ची को लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन
A woman s newborn baby stolen from chc purandarpur of Maharajganj
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शनिवार को रात में एक नवजात बच्ची चोरी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बच्ची को अस्पताल से ले जाते समय एक महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसके आधार पर छानबीन हो रही है। बच्ची के पिता की तहरीर पर मामले में मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया गया है। 

विज्ञापन


रात की ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स शांति सिंह ने बताया कि शनिवार रात 8.20 बजे ग्राम पंचायत एकमा टोला बटईडीहा निवासिनी माया 26 को प्रसव पीड़ा होने परिजनों ने भर्ती कराया। प्रसूता ने रात 9.53 पर एक बच्ची को जन्म दिया। रात में करीब 12 बजे वह दूसरी प्रसूता की जांच कर रही थी। इस बीच अस्पताल में बच्ची के चोरी होने का शोर मच गया।
विज्ञापन


पीड़िता माया ने बिलखते हुए बताया कि एक अनजान महिला सलवार सूट पहनी हुई थी जो रात साढे आठ बजे से ही अस्पताल में घूम रही थी। वार्ड संख्या दो में उसके बेड के बगल में आकर सोई थी। पूछने पर उसने कहा कि उसका तबीयत खराब है। सुबह डॉक्टर को दिखाएगी। रात भर यहीं सोने दीजिए। रात करीब 12 बजे माया को उसके परिजन बाथरूम लेकर गए। उसी दौरान बगल में सो रही अनजान महिला ने नवजात बच्ची को लेकर फरार हो गई। अस्पतालकर्मियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ  फरेंदा कोमल मिश्र, एसओ पुरन्दरपुर सत्येन्द्र राय, चौकी इंचार्ज अंकित सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंच कर छानबीन की, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएसची लक्ष्मीपुर से पहली बार बच्ची की चोरी
स्थानीय गांव के प्रधान एकमा लक्ष्मीपुर गोल्डी सिंह ने बताया कि वर्ष 1956 में अस्पताल की स्थापना हुई। तभी से अबतक इस तरह की कोई वारदात सुनने नहीं आया था। पहली बार हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं
लक्ष्मीपुर ब्लाक के 96 ग्राम पंचायतों को सेवा देने वाले सीएचसी में सुरक्षा की दृष्टि से कोई इंतजाम नहीं है। सीसीटीवी कैमरा के भरोसे अस्पताल व मरीजों की सुरक्षा छोड़ दी गई है। अस्पताल प्रशासन रात में मुख्य गेट को बंद नहीं करता है। जिससे कोई भी असानी से बेरोकटोक रात में भी आ जा सकता है। चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि रात में अस्पताल के तरफ गश्त बढ़ा दिया जाता है।

थानाध्यक्ष बोले जल्द मामले का होगा पर्दाफाश
थानाध्यक्ष पुरंदरपुर सत्येंद्र राय बोले बच्ची के चोरी की सूचना के बाद पुलिस की तीन टीमें गठित कर छानबीन शुरू कर दी गई है। अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर किया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से महिला की तलाश की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed