फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A video was made in the Gola police station premises and made viral on social media.

Gorakhpur News: थाना परिसर में रील बनाना पड़ा भारी, दो युवक गिरफ्तार

Tue, 26 May 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 26 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
A video was made in the Gola police station premises and made viral on social media.
गोला। थाना परिसर के भीतर रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना दो युवकों को भारी पड़ गया। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो में नजर आ रहे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दो युवक गोला थाना परिसर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में पुलिस और मुकदमों से संबंधित गाना बजता सुनाई दे रहा है। थाना जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह की हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे थे।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस जांच में दोनों युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी गोलू उर्फ साहिल चौहान और रवींद्र चौहान के रूप में हुई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दोनों की पहचान कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed