फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A three year old girl playing on the terrace of a house in Gorakhpur fell on a semi-built pillar.

Gorakhpur News: घर के अर्द्धनिर्मित पिलर पर गिरी बच्ची, पेट में धंसा सरिया- हालत गंभीर

Thu, 28 Mar 2024 04:42 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 28 Mar 2024 04:42 PM IST
सार

गीडा क्षेत्र में रहने वाले सुशील की तीन साल की बेटी आयुषी बुधवार को निर्माणाधीन मकान की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान अर्धनिर्मित पिलर पर गिर गई। पिलर से निकला सरिया उसकी पीठ के बगल से आरपार हो गया।

विज्ञापन
A three year old girl playing on the terrace of a house in Gorakhpur fell on a semi-built pillar.
बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में बुधवार को तीन साल की एक बच्ची खेलते समय निर्माणाधीन मकान के अर्द्धनिर्मित पिलर पर गिर गई, जिससे उसके पेट में सरिया धंस गया। सरिया के साथ आंतें पेट से बाहर आ गईं। घरवालों ने बच्ची को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


गीडा क्षेत्र में रहने वाले सुशील की तीन साल की बेटी आयुषी बुधवार को निर्माणाधीन मकान की छत पर खेल रही थी। इसी दौरान अर्धनिर्मित पिलर पर गिर गई। पिलर से निकला सरिया उसकी पीठ के बगल से आरपार हो गया। सरिया के साथ पेट की आंतें भी बाहर निकल गईं।
विज्ञापन


यह देख परिजन बदहवास हो गए। गंभीर हालत में बच्ची को लेकर तत्काल मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचे। ट्रामा सेंटर से उसे सर्जरी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ संतोष कुशवाहा ने बताया कि मासूम को अभी आईसीयू में रखा गया है। जनरल सर्जरी के दो और एनेस्थीसिया के दो डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। देर रात उसकी सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed