फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A teacher fell in love with an auto driver in Gorakhpur

UP: शिक्षिका को ऑटो चालक से हुआ लव... उसी की गाड़ी से आने-जाने लगी स्कूल, चार साल चला प्यार, फिर आया ये मोड़

Sat, 21 Jun 2025 09:56 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 Jun 2025 09:56 AM IST
सार

युवती प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। ऑटो से वह स्कूल आती-जाती थी। इसी दौरान एक ऑटो ड्राइवर से प्रेम हो गया। उसने दूसरे ऑटो से स्कूल जाना बंद कर दिया। उसी के साथ स्कूल आने-जाने लगी। कुछ दिन में दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गईं।

विज्ञापन
A teacher fell in love with an auto driver in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र की एक शिक्षिका को वहीं के एक ऑटो ड्राइवर से प्यार हो गया। दोनों में करीब चार साल तक प्रेम प्रसंग चला। शिक्षिका का आरोप है कि ऑटो ड्राइवर ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। अब शादी की बात कहने पर उसने इन्कार कर दिया है। इसके बाद शिक्षिका ने केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सहजनवां क्षेत्र की एक युवती प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। ऑटो से वह स्कूल आती-जाती थी। इसी दौरान एक ऑटो ड्राइवर से प्रेम हो गया। उसने दूसरे ऑटो से स्कूल जाना बंद कर दिया। उसी के साथ स्कूल आने-जाने लगी। कुछ दिन में दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गईं। चार साल तक दोनों के बीच ये सिलसिला चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बात तब बिगड़ी जब शिक्षिका ने शादी के लिए कहा। इस पर ऑटो ड्राइवर पीछे हट गया। काफी दिन तक उसने मनाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सहजनवां थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन

वह एसपी नॉर्थ के पास भी शिकायत लेकर पहुंची। बताया जा रहा है कि युवक अब ऑटो नहीं चलाता है। वहीं, शिक्षिका ने भी स्कूल जाना बंद कर दिया है। सहजनवां थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

संबंधित वीडियो- 



यह भी पढ़ें- नौकरी लगते ही छोड़ा पति: युवक विदेश में कमाता रहा... पत्नी के नाम खरीदी जमीन, वह किसी और के प्यार में छोड़ गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed