{"_id":"686238f09f31a978ba0bf1df","slug":"a-student-who-came-to-take-the-agniveer-exam-in-gorakhpur-missed-the-exam-and-created-a-ruckus-at-the-centre-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर : गोरखपुर में पहचान पत्र के अभाव में छात्र की छूटी परीक्षा, केंद्र पर हंगामा- पुलिस ने ऐसे कराया शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर : गोरखपुर में पहचान पत्र के अभाव में छात्र की छूटी परीक्षा, केंद्र पर हंगामा- पुलिस ने ऐसे कराया शांत
Mon, 30 Jun 2025 12:42 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:42 PM IST
सार
परीक्षा केन्द्र में निर्धारित समय से प्रवेश के कुछ समय बाद एक अभ्यर्थी आया। उसके पास पहचान पत्र नहीं था। इस वजह से उसे केन्द्र में प्रवेश से रोक दिया गया।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर हंगामे का माहौल हो गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पिपराइच मार्ग पर स्थित सर्वोदय ऑनलाइन परीक्षा केंद्र, जंगल सुभान अली में सोमवार की सुबह अग्निवीर की परीक्षा छूटने पर एक छात्र ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझा कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सेंटर पर सुबह की पाली में 8:30 बजे से अग्निवीर की परीक्षा शुरू हुई।
परीक्षा केन्द्र में निर्धारित समय से प्रवेश के कुछ समय बाद एक अभ्यर्थी आया। उसके पास पहचान पत्र नहीं था। इस वजह से उसे केन्द्र में प्रवेश से रोक दिया गया। इस पर परीक्षार्थी राहुल यादव ने गेट पर ही हंगामा शुरू कर दिया। उसका आरोप था कि गेट से प्रवेश लेकर वह ऊपर कमरे में जा रहा था। मात्र दो-तीन मिनट लेट होने का आरोप लगा कर भगा दिया गया।
विज्ञापन