फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A speeding car hit a Bullet, injuring two policemen including the outpost in-charge.

Gorakhpur News: तेज रफ्तार कार ने बुलेट को मारी टक्कर, चौकी इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मी घायल

Wed, 22 Apr 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A speeding car hit a Bullet, injuring two policemen including the outpost in-charge.
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के राघोपुर छत्रपति शिवाजी स्कूल के पास मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में मुंडेरा बाजार चौकी इंचार्ज अंकुर सिंह और कांस्टेबल लोकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, एक अन्य हादसे में कार की टक्कर से चौरीचौरा थाने में तैनात एक और दरोगा पुनीत यादव घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज अंकुर सिंह को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी किसी सूचना की जांच कर वापस लौट रहे थे, तभी सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से कार लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed