{"_id":"69dd5c5e28d88661df0377ca","slug":"a-spark-from-a-straw-machine-caused-a-fire-in-barhalganj-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1288524-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मशीन की चिंगारी और तेज हवा से भूसा और गेहूं जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मशीन की चिंगारी और तेज हवा से भूसा और गेहूं जलकर राख
Tue, 14 Apr 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
- बड़हलगंज में भूसा मशीन से निकली चिंगारी से लगी आग
- खोराबार में गेहूं के डंठल में लगी आग झंगहा चौराहे तक पहुंची
बड़हलगंज/खोराबार। बड़हलगंज नगर से सटे कोड़ारी गांव में सोमवार दोपहर फोरलेन किनारे भूसा बनाने वाली मशीन से निकली एक चिंगारी ने देखते ही देखते भीषण आग का रूप ले लिया। पछुआ हवा के तेज बहाव के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 3 से 4 किलोमीटर तक फैल गई।
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार करीब 1 बजे की है, जब कोड़ारी गांव में भूसा बनाने का कार्य चल रहा था। अचानक मशीन से निकली चिंगारी ने पास रखे भूसे को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलते हुए नदी किनारे देवार तक पहुंच गई। आग की चपेट में आकर रामसेवक का 15 कुंतल, बेईलिया गांव निवासी विंध्याचल का 30 क्विंटल और तिलकू का 20 क्विंटल भूसा जलकर राख हो गया। इसके साथ ही बेईलिया गांव के किसान बंधन का 111 बोझ गेहूं भी पूरी तरह जल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे नुकसान और बढ़ गया। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिसे ग्रामीणों ने राहत की बात बताया। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस व्यवस्था की मांग की है।
वहीं दूसरी घटना खोराबार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तरकुलही गांव के पास गोपाला मंदिर के समीप सामने आई, जहां गेहूं के डंठल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। हवा के तेज झोंकों के कारण आग ने तेजी पकड़ ली और देखते ही देखते झंगहा चौराहे के समीप तक पहुंच गई। इससे पूरे क्षेत्र में भगदड़ और अफरा-तफरी मच गई। आग और धुएं के कारण झंगहा चौराहे की दुकानों में हड़कंप मच गया और दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार धुएं का गुबार इतना तेज था कि सड़क पर कुछ दिखाई देना मुश्किल हो गया था। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।