फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A spark came out from sleeper coach of Bihar Samparkkranti Express, the train stopped

UP: बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से निकली चिंगारी, खड़ी हो गई ट्रेन...दहशत में नीचे कूदे यात्री

Sun, 11 Jun 2023 12:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Jun 2023 12:25 PM IST
सार

सहजनवां से दो किलोमीटर आगे जोन्हिया रेलवे गेट नंबर-171 बी-2 के पास बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-2 के ब्रेक और पहिए के बीच से चिंगारी निकलने लगी। अचानक पहिया जाम हो गया और ट्रेन खड़ी हो गई। दहशत के मारे यात्री कोच से नीचे आ गए। 

विज्ञापन
A spark came out from sleeper coach of Bihar Samparkkranti Express, the train stopped
संपर्क क्रांति के पहियों से निकली चिंगारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा से नई दिल्ली जा रही है बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565) के स्लीपर कोच के पहिए से चिंगारी निकलने लगी। पहिए भी जाम हो गए और ट्रेन खड़ी हो गई। कोच के नीचे से धुंआ उठता देख अफरा-तफरी मच गई। यात्री बोगियों से उतरकर पटरी पर आ गए। ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड ने ब्रेक को ठीक किया। 
विज्ञापन


करीब आधे घंटे बाद ट्रेन रवाना हो सकी। जानकारी के मुताबिक, सहजनवां से दो किलोमीटर आगे जोन्हिया रेलवे गेट नंबर-171 बी-2 के पास बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शाम करीब 5:17 बजे पहुंची थी। इस बीच स्लीपर कोच एस-2 के ब्रेक और पहिए के बीच से चिंगारी निकलने लगी। 
विज्ञापन


अचानक पहिया जाम हो गया और ट्रेन खड़ी हो गई। दहशत के मारे यात्री कोच से नीचे आ गए। थोड़ी देर तक लोग समझ नहीं पाए कि हुआ क्या है। ट्रेन से यात्रियों के नीचे उतरता देख स्थानीय लोग भी पहुंच गए। ट्रेन में मौजूद मैकेनिक रोशन, लोको पायलट और गार्ड ने मिलकर पहिए और ब्रेक के घर्षण से निकल रही चिंगारी पर काबू पाया। इसके बाद ब्रेक को ठीक करके ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले हुए उड़ीसा रेल हादसे के चलते ट्रेन में बैठे यात्री डर गए। यात्रियों ने बताया कि जैसे ही चिंगारी निकलने की सूचना मिली तो वे डर गए। ट्रेन चलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार अमित सिंह और सहजनवां थानाध्यक्ष महेंद्र मिश्र भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि डर के चलते कुछ यात्री परिजनों के साथ सामान लेकर भीटी रावत हाईवे पर पहुंच गए और वाहन पकड़ कर आगे की यात्रा पर निकल गए।

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में ब्रेक बाइडिंग की घटना हुई है। इसकी वजह से ब्रेक जाम हो जाता है और ट्रेन रुक जाती है। लोको पायलट और गार्ड ने ब्रेक को रिलीज किया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed