फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A shaky start...the players took too long to arrive.

Gorakhpur News: लड़खड़ाई शुरुआत...खिलाड़ियों ने आते-आते बहुत देर कर दी

Fri, 30 Jan 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A shaky start...the players took too long to arrive.
क्रीड़ा भारती और एशियाई हैमर बाल एसोसिएशन द्वारा मुगलहा स्थित प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित

विज्ञापन


हैमर बॉल फाउंडर कप-2026: उद्घाटन में कर दी रात, तीन घंटे देरी से हुआ ट्रॉफी का अनावर


अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। क्रीड़ा भारती और एशियाई हैमर बॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम हैमर बॉल फाउंडर कप की शुरुआत ही गड़बड़ा गई। उद्घाटन कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को तीन घंटे की देरी हो गई। खिलाड़ियों और अतिथियों के काफी देर से पहुंचने की वजह से ऐसा हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम शाम पांच बजे होना था, जो रात आठ बजे हुआ। मैच शुक्रवार को सुबह नौ बजे से खेले जाएंगे।



प्रकाश स्टेडियम, मोगलहा में उद्घाटन कार्यक्रम में ट्रॉफी का अनावरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना था। इनमें सभी टीमों के खिलाड़ियों को भी शामिल होना था। कुछ टीमों के खिलाड़ी समय से नहीं पहुंचे तो कुछ अतिथि भी देरी से आए। उधर, शाम ढलने के कारण लाइटिंग की समस्या से भी दो-चार होना पड़ा। व्यवस्था मुकम्मल होने के बाद रात लगभग आठ बजे ट्रॉफी का अनावरण हुआ और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन




इस प्रतियोगिता में विदेशी टीमों के रूप में नेपाल और श्रीलंका की टीमें शामिल हो रही हैं। इसके अलावा देश के 24 राज्यों की टीमें भी इसमें हिस्सा ले रही हैं। बताया जा रहा है कि लगभग सभी टीमें गोरखपुर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस संबंध में आयोजन मंडल के पदाधिकारी अमर सिंह का कहना है कि उद्घाटन कार्यक्रम में कुछ लोग देरी से आए। लाइट की समस्या ठीक करने में भी कुछ वक्त लग गया। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से मैच शुरू होंगे। मैचों को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed