{"_id":"649897540c967ce4540a79a6","slug":"a-poultry-businessman-resident-of-vishnupuram-colony-of-shahpur-area-grabbed-rs-12-lakh-along-with-the-chickens-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-219875-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मुर्गी पालन कारोबारी के 12 लाख रुपये और चूजे हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मुर्गी पालन कारोबारी के 12 लाख रुपये और चूजे हड़पे
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के विष्णुपुरम कॉलोनी निवासी मुर्गी पालन कारोबारी के एक शख्स ने मुर्गी के बच्चे (चूजे) समेत 12 लाख रुपये हड़प लिए। मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायत के बाद शनिवार को शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के विष्णुपुरम काॅलोनी निवासी कल्पना मिश्रा मुर्गी पालन का कारोबार करती हैं। मुख्यमंत्री जनता दर्शन में दिए पत्र में लिखा है कि गोला के भूपतगढ़ निवासी आलोक सिंह से मार्च महीने में मुर्गी फार्म में 2.25 रुपये प्रति चूजे के हिसाब से 15 हजार चूजे रखने के लिए चार साल के लिए मुर्गी फार्म किराए पर लिया था। आरोप है कि दो महीने बाद चूजे की देखरेख मे लगाए गए मजदूरों को आरोपी ने मारपीट कर खदेड़ दिया और लगभग 12 लाख रुपये के तैयार मुर्गे और दाने हड़प लिए। कई बार कहने के बाद भी न रुपये दिए न मुर्गा वापस किया। जिसके के बाद पीड़िता ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में गुहार लगाई। शनिवार को शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो