Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A plainclothes police officer posed as a customer to strike a deal, and the team conducted a raid as soon as the signal was given.

Gorakhpur News: स्पा सेंटर में हो रहा था देह व्यापार, सह संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Thu, 11 Jun 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
A plainclothes police officer posed as a customer to strike a deal, and the team conducted a raid as soon as the signal was given.
गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र स्थित तारामंडल इलाके में पर्ल स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने का खुलासा हुआ है। बुधवार देर रात सीओ कैंट के नेतृत्व में रामगढ़ताल पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर स्पा सेंटर के प्रबंधन से जुड़े दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहां से पांच युवतियों को भी मुक्त कराया गया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। स्पा संचालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील के अनुसार, स्पा सेंटर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की पुष्टि के लिए सीओ कैंट अरुण कुमार यश के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने पहले गुप्त रूप से निगरानी की। इसके बाद एक पुलिसकर्मी को सादे कपड़ों में ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया। वहां देह व्यापार के लिए सौदेबाजी होने की पुष्टि मिलते ही बाहर मौजूद पुलिस टीम ने छापा मारकर तीन लोगों को मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में धर्मशाला बाजार निवासी विक्की वर्मा, चंडीगढ़ का रहने वाला और वर्तमान में पैडलेगंज गुरुद्वारा गली में रह रहा मंदीप सिंह एवं शाहपुर क्षेत्र की रिंकी लता भारती शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मंदीप सिंह स्पा सेंटर के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालता था, जबकि महिला कम उम्र की लड़कियों को नौकरी और बेहतर आय का झांसा देकर स्पा सेंटर तक लाने का काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितनी लड़कियों को इस नेटवर्क से जोड़ा गया और इस गतिविधि का दायरा कितना बड़ा था। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अनैतिक कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्री कब्जे में ली है। टीम नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाली जा रही है।
एसपी सिटी का कहना है कि फरार स्पा संचालक की तलाश जारी है और मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रामगढ़ताल थाने में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कैसे चंगुल में फंसीं युवतियां, पता लगा रही पुलिस
स्पा सेंटर से पांच युवतियों को मुक्त करा लिया गया। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस दलदल में वह किन परिस्थितियों में पहुंचीं। इसके पीछे जिन-जिन लोगों का हाथ है, उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed