{"_id":"692354ee4f34ce78670d2bfe","slug":"a-man-carrying-a-reward-of-25000-rupees-was-arrested-for-land-grabbing-using-fake-documents-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1143766-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज से जमीन हड़पने के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिलुआताल। फर्जी दस्तावेज के जरिये जमीन की रजिस्ट्री दूसरे के नाम करने के आरोपी रणवीर सिंह को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गुलरिहा के ठाकुरपुर नंबर दो निवासी आरोपी रणवीर पर 25 हजार रुपये का इनाम भी था। आरोपी को पुलिस ने स्पेशल कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम परमेश्वरपुर, टोला कृतपुरा निवासी रोशन अली ने अगस्त 2024 में पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि 13 लोगों ने मिलकर फर्जी तरीके से उनकी जमीन की रजिस्ट्री दूसरे व्यक्ति के नाम कर दी। शिकायत के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुलरिहा ठाकुरपुर नंबर 2 निवासी मुख्य आरोपी रणवीर सिंह फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रशासन ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर चिलुआताल पुलिस ने घेराबंदी कर इनामी आरोपी रणवीर सिंह को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।