{"_id":"6a0e216235b977f0fe0a3e15","slug":"a-history-sheeter-robbed-and-assaulted-a-youth-who-was-going-to-buy-diesel-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1327071-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर ने डीजल लेने जा रहे युवक से मारपीट कर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर ने डीजल लेने जा रहे युवक से मारपीट कर की लूटपाट
Thu, 21 May 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 21 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित ने दो नामजद समेत चार आरोपियों पर दर्ज कराई प्राथमिकी
राजगढ़। गोला थाना क्षेत्र के मरवटिया मिश्रौलिया गांव में युवक से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग मिलकर डीजल लेने जा रहे युवक से मारपीट कर 10 हजार रुपये, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया।
पीड़ित के पिता की तहरीर पर गोला पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मरवटिया मिश्रौलिया निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 मई की रात करीब आठ बजे उनका बेटा प्रेम नारायण डीजल लेने पेट्रोल पंप जा रहा था। घर के सामने नहर के पास पहुंचते ही प्रीतम अपने बड़े भाई और दो अन्य साथियों के साथ ऑटो से पहुंचा। आरोप है कि सभी ने प्रेम नारायण को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की।
इसके बाद आरोपियों ने उसके पास मौजूद 10 हजार रुपये, सोने की चेन और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी प्रीतम हिस्ट्रीशीटर है और पहले भी कई घटनाओं में शामिल रहा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। गोला पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।