फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A girl who went to a program was molested, an FIR was lodged against two people.

Gorakhpur News: कार्यक्रम में गई बालिका से छेड़खानी, दो पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Apr 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A girl who went to a program was molested, an FIR was lodged against two people.
- विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कार्यक्रम में शामिल होने गई बालिका के साथ शोहदों से छेड़खानी की। विरोध पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पीड़िता की चाची ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब चार दिन पूर्व उनकी भतीजी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में गई थी। इसी दौरान गांव के ही गोलू और अजय ने उसके साथ छींटाकशी करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। जब भतीजी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed