फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A girl from Gorakhpur was cheated of 72 thousand rupees in the name of a parcel from London

ऑनलाइन धोखा: युवती के फोन पर लड़की की पिटाई का भेजा वीडियो, 72 हजार ठगे- जानिए लंदन से जुड़ी कहानी

Wed, 23 Apr 2025 03:02 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 23 Apr 2025 03:02 PM IST
सार

युवती ने बताया है कि एक सप्ताह पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई। बातचीत शुरू हुई तो युवक ने बताया कि वह लंदन में रहता है। उसने बताया कि 21 अप्रैल को एक पार्सल भेजा है। इसमें आईफोन, सोने की रिंग व कैश पाउंड है। इसी दिन एक कोरियर वाले की कॉल आई।

विज्ञापन
A girl from Gorakhpur was cheated of 72 thousand rupees in the name of a parcel from London
साइबर फ्रॉड के शिकार

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से 72 हजार रुपये की जालसाजी हो गई। लंदन के इंस्टाग्राम दोस्त ने पार्सल में आईफोन, सोने की चेन, डायमंड रिंग, सोने का बैंगल्स, ड्रेस व कैश पाउंड भेजने का झांसा देकर रुपये हड़प लिए। रुपये गंवाने के बाद युवती ने साइबर हेल्प लाइन 1930 पर शिकायत की है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहकर युवती एमएससी की पढ़ाई कर रही है। युवती ने बताया है कि एक सप्ताह पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई। बातचीत शुरू हुई तो युवक ने बताया कि वह लंदन में रहता है। उसने बताया कि 21 अप्रैल को एक पार्सल भेजा है।
विज्ञापन


इसमें आईफोन, सोने की रिंग व कैश पाउंड है। इसी दिन एक कोरियर वाले की कॉल आई। उसने डयूटी फीस और टैक्स के नाम पर 72 हजार रुपये खाते में मंगवाए। इसके बाद कस्टम ऑफिसर बनकर एक व्यक्ति ने कॉल की। वह पार्सल की रसीद मांगने लगा। न देने पर केस दर्ज करने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद एक वीडियो भेजा। इसमें एक लड़की को पुलिस पीट रही थी। वीडियो दिखाकर बोला कि अगर दो लाख रुपये नहीं भेजे तो तुम्हारा भी यही अंजाम होगा। बार-बार कॉल करके वह धमकी दे रहा था। इस दौरान इस्टाग्राम दोस्त का लगातार मैसेज आ रहा था। तब समझ में आ गया कि उसने झांसा देकर जालसाजी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed