फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A flood of devotees gathered on the main roads of the city and were welcomed with flower showers.

Gorakhpur News: धूमधाम से निकली श्रीश्याम प्रभु की निशान यात्रा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 08 Apr 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
A flood of devotees gathered on the main roads of the city and were welcomed with flower showers.
गोरखपुर। नगर में श्रीश्याम लाडले संस्था की ओर से श्रीश्याम प्रभु की विशाल निशान एवं शोभायात्रा मंगलवार को धूमधाम से निकाली गई। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमते नजर आए। पूरे वातावरण में भक्ति का उल्लास देखने को मिला।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। निपाल क्लब में यात्रा के विराम के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान कोलकाता से पधारे लव अग्रवाल ने ''''तेरे दर पर आकर मुझे क्या मिला है...'''' भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद थारे भरोसे हैं सांवरा'''' सहित अनेक भजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

जयपुर से आए अभिषेक नामा ने भजनों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर किया। वहीं बस्ती से आए सचिन गुप्ता ने मधुर भजनों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। देर शाम तक चले भजन संध्या कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति का भरपूर आनंद लिया और अंत में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में निखिल रुंगटा, आकाश शर्मा, रजत सोनी, प्रतीक अग्रवाल, अमन गुप्ता, तन्मय गोयल, मधुरम छापड़िया, मुकुंद अग्रवाल, प्रिंस निगम, आदर्श टेकड़ीवाल और केशव आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed