फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A dispute erupted at a popular shop in Gagaha's Majhgawan market, and the police began investigating.

Gorakhpur News: सोने के आभूषणों की शुद्धता पर सवाल, ग्राहक ने लगाया ठगी का आरोप

Sun, 05 Apr 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 05 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
A dispute erupted at a popular shop in Gagaha's Majhgawan market, and the police began investigating.
- गगहा के मझगांवा बाजार की चर्चित दुकान पर उठा विवाद, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


- 23 कैरेट बताकर बेचे गए गहनों की शुद्धता 70 प्रतिशत के आसपास निकली

गगहा। थाना क्षेत्र के मझगांवा बाजार स्थित एक चर्चित सोने-चांदी की दुकान पर खरीदे गए आभूषणों की शुद्धता को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान से खरीदे गए सोने के गहने निर्धारित मानक से काफी कम शुद्धता के पाए गए हैं, जिससे ग्राहकों में रोष व्याप्त है।
पीड़ित नरसिंह यादव के अनुसार, उन्होंने लगभग दस वर्ष पूर्व दुकान से दो सेट सोने के आभूषण खरीदे थे, जिन्हें 23 कैरेट शुद्ध बताया गया था। हाल ही में जब इन आभूषणों की जांच बड़हलगंज स्थित एक टंच सेंटर में कराई गई, तो रिपोर्ट चौंकाने वाली रही। जांच में सोने की अंगूठी की शुद्धता 71.11 प्रतिशत तथा झाला की शुद्धता 69.51 प्रतिशत पाई गई, जबकि मानक के अनुसार यह 90 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए। नरसिंह यादव ने आरोप लगाया कि दुकानदार की ओर से इस तरह कई ग्राहकों को झूठे दावे कर ठगा गया है। शिकायत करने पर दुकानदार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि जहां शिकायत करनी है कर दीजिए, कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन

मामले में यह भी सामने आया है कि गगहा थाने से जुड़ी एक महिला सिपाही और एक पीआरडी महिला जवान को भी उसी दुकान से आभूषण दिलवाए गए थे, जिनमें इसी प्रकार की कमी पाई गई। हालांकि बाद में हस्तक्षेप के बाद उनके आभूषण बदल दिए गए और मामला स्थानीय स्तर पर सुलझा लिया गया। पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत गगहा थाने और एसएसपी से की है। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पाल ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed