फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A consumer who went to inquire about a non-delivered bill alleged rude behavior and threats.

Gorakhpur News: स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप, पुलिस से शिकायत

Thu, 23 Jul 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 23 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
A consumer who went to inquire about a non-delivered bill alleged rude behavior and threats.
सिकरीगंज (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के ठाटी गांव निवासी एक बिजली उपभोक्ता ने स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर रुपये लेने, अभद्रता करने और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ठाटी गांव निवासी राजेश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब छह माह पहले थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी व्यक्ति ने उनके घर का पुराना बिजली मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया था। आरोप है कि मीटर लगाने के एवज में 2,500 रुपये लिए गए और एक माह के भीतर मीटर अपडेट होने के बाद बिजली बिल जारी होने की बात कही गई थी। हालांकि, छह माह बीत जाने के बाद भी बिल जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन

राजेश का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति ने अन्य उपभोक्ताओं से भी स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर रुपये लिए हैं। पीड़ित के अनुसार, वह कई महीनों से बिजली विभाग के अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अभियंता आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थानाध्यक्ष अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed