{"_id":"6a9737531394fd7109056a31","slug":"a-commercial-complex-worth-32-crore-will-be-built-near-the-vice-chancellors-residence-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1436950-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कुलपति आवास के पास बनेगा 32 करोड़ का काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कुलपति आवास के पास बनेगा 32 करोड़ का काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कचहरी बस स्टेशन के पास कुलपति आवास के निकट काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना तैयार की गई है। करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कॉम्प्लेक्स का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार कर लिया गया है। अब इसे शासन की मंजूरी के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
प्रस्तावित काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स में विभिन्न प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इससे शहर के इस प्रमुख क्षेत्र में कारोबार को बढ़ावा मिलने के साथ ही लोगों को बेहतर व्यावसायिक सुविधाएं भी मिल सकेंगी। कचहरी बस स्टेशन के पास होने के कारण यहां लोगों की आवाजाही भी अधिक रहती है। ऐसे में यह कॉम्प्लेक्स को व्यावसायिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होगा। इससे व्यापारियों को दुकानें मिलने से उनका व्यापार आगे बढ़ेगा।
नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि परियोजना के लिए आवश्यक प्रारंभिक पूरी कर ली गई है। डीपीआर में निर्माण से संबंधित सभी जरूरी प्रावधानों को शामिल किया गया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
-- -- -