{"_id":"6133672e8ebc3e21935d0a3a","slug":"94-thousand-gorakhpur-people-will-get-covid-vaccine-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: गोरखपुर में चलेगा महाभियान, एक दिन में लगेगा 94 हजार लोगों को टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: गोरखपुर में चलेगा महाभियान, एक दिन में लगेगा 94 हजार लोगों को टीका
Sun, 05 Sep 2021 02:42 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:42 AM IST
सार
गोरखपुर जिले में सोमवार को चलेगा टीकाकरण का महाभियान, 180 बूथों के जरिए दी जाएगी टीकाकरण की सुविधा।
विज्ञापन
गोरखपुर में टीकाकरण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में छह सितंबर यानि सोमवार को टीकाकरण का महाभियान चलाया जाएगा। इसके तहत करीब 180 बूथों के जरिए 94 हजार लोगों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। क्लस्टर अप्रोच के तहत गांवों में भी बूथ बनाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि पहले से ऑनलाइन स्लॉट बुक करने वालों को टीकाकरण में सहूलियत मिलेगी। महाभियान में कोविड टीके की प्रथम और दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सामान्य दिनों में 80 से 100 बूथों के जरिए लोगों को कोविड टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज का टीकाकरण होता है। इससे पूर्व चले महाभियान के दौरान एक दिन में 76 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 67 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया। इस बार महाभियान में लक्ष्य बढ़ा दिया गया है और कोशिश है कि टीकाकरण की सुविधा लोगों के घरों के नजदीक उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
बाढ़ ग्रस्त इलाकों में भी लग रहा टीका
बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों जैसे खजनी, कौड़ीराम, ब्रह्मपुर, डेरवा और बांसगांव आदि में जहां तक संभव है टीम नाव से जाकर लोगों को टीकाकरण की सुविधा दे रही है। डॉ. पांडेय ने बताया कि महाभियान के लिए टीके की डोज की कोई कमी नहीं है । जिले में टीके की उपलब्धता के अनुसार हर व्यक्ति का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
टीबी, अस्थमा और फाइलेरिया के मरीज भी लगवा सकते हैं टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कोविड का टीका पूरी तरह से निशुल्क है। गंभीर बीमारियों के मरीज चिकित्सक की सलाह से टीका लगवाएंगे। जबबकि गर्भावस्था, माहवारी, स्तनपान की अवस्था में भी महिलाओं को टीका लगाया जा रहा है। टीबी, अस्थमा, शुगर, बीपी, कुष्ठ, फाइलेरिया आदि के मरीजों का भी टीकाकरण होगा।